ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है। मेरे समर्थक (Follower) बनकर मुझसे जुड़ें। मेरी पुस्तकें ऑनलाइन खरीदें अथवा संपर्क करें। WhatsApp: 9451169407 | 8953165089 | इस ब्लॉग की समस्त रचनाओं के © सर्वाधिकार सुधीर गुप्ता ‘चक्र’ के पास सुरक्षित हैं।

गुरुवार, 18 मार्च 2010

बेमानी

बचपन में
एक्वेरियम दिखाते हुए
दादा ने बताया
मछली जल की रानी है
नाना ने भी
यही बात कही
और
पापा ने भी दोहराई
आज मैं समझदार हो गया हूँ
कैसे मान लूं
कि
मछली जल की रानी है
मुझे तो
यह बात
बेमानी लगती है
तुम्ही बताओ
क्या
एक्वेरियम में बन्द मछली
जल की रानी हो सकती है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें