ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है। मेरे समर्थक (Follower) बनकर मुझसे जुड़ें। मेरी पुस्तकें ऑनलाइन खरीदें अथवा संपर्क करें। WhatsApp: 9451169407 | 8953165089 | इस ब्लॉग की समस्त रचनाओं के © सर्वाधिकार सुधीर गुप्ता ‘चक्र’ के पास सुरक्षित हैं।

गुरुवार, 18 मार्च 2010

गीला, सिकुड़ा आँचल

माँ
तुम्हारे आँचल में सिकुड़न है
माँ
तुम्हारा आँचल गीला भी है
मैं समझ गया माँ
मैं रात भर
चैन से सोता रहा
और तुम
मुझे देख-देख कर
रोती हुई
मेरे लिए
रात भर हसीन सपने बुनती रहीं
तुम्हारे रोदन से
मैं कहीं जाग न जाऊं
इसलिए
तुमने मुँह में
कपड़ा ठूंस लिया होगा
तभी तो
तुम्हारा आँचल सिकुड़ा और
गीला हुआ होगा।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें