ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है। मेरे समर्थक (Follower) बनकर मुझसे जुड़ें। मेरी पुस्तकें ऑनलाइन खरीदें अथवा संपर्क करें। WhatsApp: 9451169407 | 8953165089 | इस ब्लॉग की समस्त रचनाओं के © सर्वाधिकार सुधीर गुप्ता ‘चक्र’ के पास सुरक्षित हैं।

गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

अर्थ

0 टिप्पणियाँ

कलयुग में
तार-तार होते रिश्ते
और
बलात्कार का अर्थ जान चुकी
बेटी की चिंता
माँ को दिन-रात सताने लगी
वो सोच रही थी
कि
कैसे बेटी का भय दूर कर पाऊंगी
वो
कुछ कह पाती
इससे पहले ही
बेटी ने
माँ से कहा
आज से
मैं पापा के साथ स्कूल नहीं जाऊंगी।


हाथ

0 टिप्पणियाँ

स्त्री जाति की
विडम्बना देखो
चाहें
बच्ची हो या
जवान औरत
उसके हाथ
कभी खाली नहीं रहते हैं
बचपन
स्कर्ट नीचे करने में
और
जवानी
दुपट्टा ठीक करने में
व्यस्त रहते हैं।

साथ

0 टिप्पणियाँ

औरत
हमेशा ही
पुरूष के पीछे-पीछे चली
फिर भी
आश्वस्त होने को
पुरूष ने
जब पीछे मुड़कर देखा
तो
कभी निराश नहीं हुआ
क्योंकि
वो साथ थी।