ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है। मेरे समर्थक (Follower) बनकर मुझसे जुड़ें। मेरी पुस्तकें ऑनलाइन खरीदें अथवा संपर्क करें। WhatsApp: 9451169407 | 8953165089 | इस ब्लॉग की समस्त रचनाओं के © सर्वाधिकार सुधीर गुप्ता ‘चक्र’ के पास सुरक्षित हैं।

गुरुवार, 18 मार्च 2010

विरासत

मेरे बच्चों
खेत
गिरवी रखा है
छप्पर
चू रहा है
मौत
सामने दिखती है
इसलिए
मरने से पहले
तुमको
अपनी वसीयत बता दूँ
मैं
तुम्हारे लिए छोड़ जाऊंगा
विरासत में अपना नाम
और
बूढ़े बरगद की छांव।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें