ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है। मेरे समर्थक (Follower) बनकर मुझसे जुड़ें। मेरी पुस्तकें ऑनलाइन खरीदें अथवा संपर्क करें। WhatsApp: 9451169407 | 8953165089 | इस ब्लॉग की समस्त रचनाओं के © सर्वाधिकार सुधीर गुप्ता ‘चक्र’ के पास सुरक्षित हैं।

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021

पछतावा

0 टिप्पणियाँ

सबका ध्यान रखने वाली औरत
आज
देर तक सो गयी
शायद
वो अस्वस्थ थी
फिर भी
पहली बार मैंने
उसकी आँखों में
देर से उठने का पछतावा देखा।


मालिकाना हक

0 टिप्पणियाँ

सदियों से
घंटों समय देकर
जिसे
बड़े मन से
सजाती-सँवारती है औरत
आज
अपनी उस देह का
मालिकाना हक चाहती है।