ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है। मेरे समर्थक (Follower) बनकर मुझसे जुड़ें। मेरी पुस्तकें ऑनलाइन खरीदें अथवा संपर्क करें। WhatsApp: 9451169407 | 8953165089 | इस ब्लॉग की समस्त रचनाओं के © सर्वाधिकार सुधीर गुप्ता ‘चक्र’ के पास सुरक्षित हैं।

बुधवार, 17 मार्च 2010

आइडिया

एक भिखारी का बाप मर गया
भिखारी बोला
कमबख्त
गरीबी में आटा गीला कर गया
चौराहे पर बैठता था
दस-पाँच रूपये रोज कमाता था
घर का खर्च तो
वैसे भी नहीं चल पाता था
अंतिम संस्कार कैसे करूं
तन पर लंगोटी भी नहीं जो गिरवी धरूं
तभी
उसके दिमाग में एक आइडिया आया
उसने
रात के अंधेरे में
बाप की लाश को
बीच चौराहे पर फिंकवाया
अगले दिन
पुलिस ने एक्सीडेन्ट समझकर
लाश को लावारिस घोषित कर दिया
और
सरकारी खर्चे पर
लाश का अंतिम संस्कार कर दिया ।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें