ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है। मेरे समर्थक (Follower) बनकर मुझसे जुड़ें। मेरी पुस्तकें ऑनलाइन खरीदें अथवा संपर्क करें। WhatsApp: 9451169407 | 8953165089 | इस ब्लॉग की समस्त रचनाओं के © सर्वाधिकार सुधीर गुप्ता ‘चक्र’ के पास सुरक्षित हैं।

सोमवार, 22 मार्च 2010

बचपन की यादें

आज मैं
पचपन का हो गया हूँ
जाने कहां खो गया हूँ
खुद को कोस रहा हूँ
बचपन को खोज रहा हूँ
और
सोच रहा हूँ
कैसे दुहरा पाऊंगा
छुटपन की यादें
अरे!
यह क्या
मैं कहां अटक गया
व्यर्थ में ही भटक गया
सामने खेल रहा
मेरा बेटा ही तो
मेरा बचपन है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें