ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है। मेरे समर्थक (Follower) बनकर मुझसे जुड़ें। मेरी पुस्तकें ऑनलाइन खरीदें अथवा संपर्क करें। WhatsApp: 9451169407 | 8953165089 | इस ब्लॉग की समस्त रचनाओं के © सर्वाधिकार सुधीर गुप्ता ‘चक्र’ के पास सुरक्षित हैं।

सोमवार, 22 मार्च 2010

तनाव

जब
मैं तनाव में होता हूँ
देखता हूँ छोटे भाई को
अन्जान ही सही
लेकिन
किस तरह निश्चिंत है
जब
मैं तनाव में होता हूँ
देखता हूँ बड़ी बहिन को
किस तरह
मुझे बचाने के लिए
मेरे सारे अपराध
अपने सिर पर ले लेती है
जब
मैं तनाव में होता हूँ
देखता हूँ पिता की ओर
किस तरह
घर का खर्च चलाते हैं
जब
मैं तनाव में होता हूँ
देखता हूँ माँ की तरफ
किस तरह
घर सम्हालती है वो
तनाव करके
मैं गलत हूँ
क्योंकि
मेरा तनाव तो
पहले से ही बंटा हुआ है।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें