ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है। मेरे समर्थक (Follower) बनकर मुझसे जुड़ें। मेरी पुस्तकें ऑनलाइन खरीदें अथवा संपर्क करें। WhatsApp: 9451169407 | 8953165089 | इस ब्लॉग की समस्त रचनाओं के © सर्वाधिकार सुधीर गुप्ता ‘चक्र’ के पास सुरक्षित हैं।

सोमवार, 22 मार्च 2010

छिपकली

बेशर्म छिपकली
दीवार पर बैठी
खा गई कोमल तितली
और
छुप गई
दीवार पर टंगी हुई
तस्वीर के पीछे
जिस पर
छपा था चित्र
महात्मा गौतम बुद्ध का
और
उस पर लिखा था
जीवों पर दया करो।

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें