ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है। मेरे समर्थक (Follower) बनकर मुझसे जुड़ें। मेरी पुस्तकें ऑनलाइन खरीदें अथवा संपर्क करें। WhatsApp: 9451169407 | 8953165089 | इस ब्लॉग की समस्त रचनाओं के © सर्वाधिकार सुधीर गुप्ता ‘चक्र’ के पास सुरक्षित हैं।

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021

चाय तैयार है

0 टिप्पणियाँ




चाय तैयार है

आपकी चाय का स्वाद बढ़ाने वाली किताब

 

आत्महत्या कैसे करें ?

0 टिप्पणियाँ

 



आत्महत्या कैसे करें ?

तनाव मुक्त करके हँसाने की फुल गारंटी वाली किताब

सोमवार, 3 मई 2021

प्रतिक्रिया

0 टिप्पणियाँ

जब
स्त्री के चेहरे पर
तनाव दिखता है
हर कोई उसे
तनाव से बचने को कहता है
लेकिन
जब वह मुस्कुराती है
तो सबको
चालू नजर आती है
इसलिए
अब वह बिल्कुल चुप है
और बहरी होना चाहती है
क्योंकि
उसके चुप रहने पर भी
कोई न कोई
प्रतिक्रिया अवश्य आती है।

रविवार, 2 मई 2021

दाँव

0 टिप्पणियाँ

जब भी
चौपड़ सजती है
किसकी हार होगी
और
किसकी जीत
यह बात
मायने नहीं रखती है
क्योंकि
दाँव पर
केवल औरत ही लगती है।

शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

स्त्री

0 टिप्पणियाँ

उसने
आँख दिखायी
मैं सहम गयी
उसने
इशारा किया
मैं दौड़ी चली आयी
उसने
जो भी कहा
मैंने सुना
उसने
जो भी बताया
मैंने जाने बिना ही
सबकुछ मान लिया
उसके कहने
और
मेरे मानने में
बात थी सिर्फ इतनी
वो पुरूष था
और
मैं स्त्री।

परिभाषा

0 टिप्पणियाँ

शिक्षा की
कोई उम्र नहीं होती
कोई परिभाषा भी नहीं होती है
इसलिये
एक अनपढ़ स्त्री
पुरूष के मन की बैचेनी
आतुरता
लपलपाते होंठ
और
उसकी कामांध आँखों से
संभावित
बलात्कार को पढ़ लेती है।

संभावना

0 टिप्पणियाँ

जो
विषमता में भी
संभावना खोजती है
वही तो
स्त्री होती है।