ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है। मेरे समर्थक (Follower) बनकर मुझसे जुड़ें। मेरी पुस्तकें ऑनलाइन खरीदें अथवा संपर्क करें। WhatsApp: 9451169407 | 8953165089 | इस ब्लॉग की समस्त रचनाओं के © सर्वाधिकार सुधीर गुप्ता ‘चक्र’ के पास सुरक्षित हैं।

गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

औरत.. सवालों के घेरे में

0 टिप्पणियाँ

औरत को
सवालों के घेरे में लेते हुए
उसने पूछा
औरत क्या है ?
तपाक से बोली वो
चट्टान पर उगती हुयी दूब ....।

बुधवार, 21 अप्रैल 2021

वह तोड़ती पत्थर

0 टिप्पणियाँ

वर्षों पहले
महाकवि निराला ने
लिखी थी कविता
वह तोड़ती पत्थर
वो बात
अभी तक चरितार्थ हो रही है
औरत
आज भी पत्थर तोड़ रही है।

आपदा

0 टिप्पणियाँ
जब
पृथ्वी का संतुलन बिगड़ता है
तब ही
आपदा आती है
कन्या भ्रूण हत्या भी
आपदा का संकेत है। 

मंगलवार, 20 अप्रैल 2021

दावा

0 टिप्पणियाँ

उसकी शर्ट के
कुछ बटन टूटे हैं
इसलिए
शर्ट खुली-खुली रहती है
और इससे
इस बात की भी पुष्टि होती है
कि
उस घर में
कोई औरत नहीं रहती है।

बरसात

0 टिप्पणियाँ

एक औरत को
बरसात
अच्छी नहीं लगती है
क्योंकि
उससे ज्यादा तो
उसकी आँखें बरसती हैं।

शनिवार, 17 अप्रैल 2021

इंटरव्यू

0 टिप्पणियाँ

नौकरी का
इंटरव्यू देने के लिये
जैसे
तुम कमरे में आयी हो
जूतियाँ उतारकर
ठीक
वैसे ही
उतार दो इन्हें भी .... 
यह
वो औपचारिक प्रक्रिया है
जिसमें
तुम्हारा पास होना अनिवार्य है।

सरल

0 टिप्पणियाँ

औरतें
बहुत सरल होती है
और
सरल होना
बहुत कठिन होता है।