ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है। मेरे समर्थक (Follower) बनकर मुझसे जुड़ें। मेरी पुस्तकें ऑनलाइन खरीदें अथवा संपर्क करें। WhatsApp: 9451169407 | 8953165089 | इस ब्लॉग की समस्त रचनाओं के © सर्वाधिकार सुधीर गुप्ता ‘चक्र’ के पास सुरक्षित हैं।

मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

कड़वा सच

0 टिप्पणियाँ

मानो
या न मानो
पर
यह कड़वा सच है
स्त्री
तब तक जिंदा रहेगी
जब तक
पुरूष चाहेगा।


सोमवार, 5 अप्रैल 2021

जलती औरतें

0 टिप्पणियाँ

पुरूषवादी सोच रखने वाले
कुछ आदमी
औरतों से चिढ़ते हैं
इसलिये
कहते हैं कि
औरतें बहुत जलती हैं
औरतें भी मानती हैं
उनकी इस बात को
क्योंकि
वे कभी गर्म पानी से
कभी रोटी बनाते समय गर्म तवे से
कभी सब्जी छोंकते समय
तेल के छींटों से
और
कभी कपड़ों पर इस्त्री करते समय 
जलती ही तो रहती हैं।
  

हिम्मत

0 टिप्पणियाँ

जो औरत
हँसती है
तुम
क्या जानो
हँसने के लिये वो
कितनी हिम्मत करती है।


दायरा

0 टिप्पणियाँ

वृक्ष की जड़
गमले में लगाना
फिर
इच्छानुसार उसे
बौनसाई बनाना
यह सबकुछ
एक औरत का
दायरा सीमित करने जैसा है।


सोमवार, 21 दिसंबर 2020

औरत ! सवालों के घेरे में

0 टिप्पणियाँ




 
औरत ! सवालों के घेरे में

अधीनीकरण की पितृसत्तात्मक व्यवस्था और अहम् के कारण 
नारी अस्तित्व के पुनर्मूल्यांकन की मांग उठाने वाला चर्चित काव्य संग्रह


बुधवार, 28 अगस्त 2019

यादगार फोटो

0 टिप्पणियाँ

वरमाला कार्यक्रम के दौरान
जैसे ही दुल्हन स्टेज पर चढ़ी
दूल्हे की नजर उस पर पड़ी
देखते ही दुल्हन को
दूल्हा रह गया दंग
सोचने लगा
कैसे रहूंगा इसके संग
क्योंकि
उसकी किस्मत उसे छल गई
चाहा था किसी और को
कोई और मिल गई
इसलिए
स्थिति को भांपते हुए
भविष्य में झांकते हुए
दूल्हे की हमेशा के लिए बंद हो गई हँसी
उसकी रोनी सूरत देखकर
दुल्हन को भी आ गई हँसी
तभी
वहाँ खड़ा फोटोग्राफर
बोला पास आकर
दूल्हे राजा
न जाने किस बात ने
आपके चेहरे का मानचित्र बिगाड़ दिया है
दुःखी ऐसे हो
जैसे जिंदगी ने
आपके भाग्य की किताब को फाड़ दिया है  
जो हुआ उसे भूल जाइए
और दुल्हन के बगल में खड़े होकर
अंतिम बार मुस्कुराइए
मैं आपके हँसते हुए चेहरे की
एक यादगार फोटो बनाऊँगा
इसलिए
आपका कोई बहाना नहीं सुन पाऊँगा
अभी फोटो खिंचेगी
बुढ़ापे में इतिहास का काम करेगी
मेरा यह विचार
और आपके चेहरे का
हँसता हुआ भौगोलिक आकार
आपके हँसने का इतिहास बनेगा
जिसे जमाना वर्षों तक याद करेगा
सुनकर उसकी बात
दूल्हा बोला
अगर मैं मान भी लूँ आपका कहना
तो मेरी फोटो से इतिहास का क्या लेना-देना
अनुभवी फोटोग्राफर ने कहा
सुनो यार
आज से बंद हैं आपकी हँसी के द्वार
एक बात और सुनो मेरे भाई
शादी की मुस्कुराती हुई फोटो
केवल फोटो नहीं होती
यह दुःखों को कम करने की भी है अचूक दवाई
इसलिए
जीवन में कभी कष्ट हो
तो इस फोटो को देख लेना
फोटो देखकर
हम आपको जरूर याद आएंगे
क्योंकि
फोटो देखकर
आप स्वयं अपने भूतकालीन अस्तित्व पर
विश्वास नहीं कर पाएंगे
कि
पहले आप
कितने सुंदर और स्मार्ट लगते थे
और
दिल खोलकर हँसते थे।


बुधवार, 19 सितंबर 2018

हेलोजन

0 टिप्पणियाँ

पत्नी
पति से बोली
प्रिये....
तुम हमेशा बोलते हो
मैं दूसरी औरतों से कुछ खास हूँ
आज बता ही दो
कि
तुम्हें मुझमें
ऐसी कौन सी बात
खास नजर आती है
पति बोला
हेलोजन सी चमकती
तुम्हारी आँखें
चार महानगरों का
तापमान बताती हैं।