आदमी
मुर्गी का अंडा उठाकर
उसे शायद
खा जाना चाहता है
आदमी
तुम
मुर्गी के
संभावित बच्चे (चूजे) के
हत्यारे हो
क्योंकि
अंडे के खाते ही
तुमने
बच्चे (चूजे) के पैदा होने की
संभावना को भी
खत्म कर दिया।
सोमवार, 22 मार्च 2010
संभावना
प्रस्तुतकर्ता
kavisudhirchakra.blogspot.com
पर
सोमवार, मार्च 22, 2010
लेबल:
कविताएं (साहित्यिक)
0
टिप्पणियाँ
सागर का घमंड
प्रस्तुतकर्ता
kavisudhirchakra.blogspot.com
पर
सोमवार, मार्च 22, 2010
लेबल:
कविताएं (साहित्यिक)
0
टिप्पणियाँ
सागर
तुम
विशाल होने का
घमंड क्यों करते हो
तुम्हारा घमंड तो
कागज की उस
छोटी नाव ने
चूर-चूर
कर दिया
जिसे तुम
कभी डुबा न सके।
तुम
विशाल होने का
घमंड क्यों करते हो
तुम्हारा घमंड तो
कागज की उस
छोटी नाव ने
चूर-चूर
कर दिया
जिसे तुम
कभी डुबा न सके।
चश्मा
प्रस्तुतकर्ता
kavisudhirchakra.blogspot.com
पर
सोमवार, मार्च 22, 2010
लेबल:
कविताएं (हास्य)
0
टिप्पणियाँ
प्रेमिका को पाने के लिए
प्रेमी ने कहा
प्रिय
तुम्हारे खूबसूरत चेहरे पर जो
माइनस फाइव का चश्मा लगता है
बिल्कुल नहीं जमता है
इसे लगाने से
तुम्हारी खूबसूरती भी
माइनस फाइव हो गई है
इसलिए
ऐसा करो
अपने जीवन से ही
चश्मे को माइनस करो
और
बिना चश्में के
कुछ नहीं दिखेगा
इस बात की चिन्ता मत करो
मैं तुम्हारे काम आऊँगा
जहाँ भी जाना होगा
हाथ पकड़कर ले जाऊँगा
प्रेमिका बोली
खबरदार
मैं हूँ
तुमसे ज्यादा समझदार
इडियट
नॉनसेन्स
कल से लगाऊँगी मैं
कॉन्टेक्ट लेन्स।
प्रेमी ने कहा
प्रिय
तुम्हारे खूबसूरत चेहरे पर जो
माइनस फाइव का चश्मा लगता है
बिल्कुल नहीं जमता है
इसे लगाने से
तुम्हारी खूबसूरती भी
माइनस फाइव हो गई है
इसलिए
ऐसा करो
अपने जीवन से ही
चश्मे को माइनस करो
और
बिना चश्में के
कुछ नहीं दिखेगा
इस बात की चिन्ता मत करो
मैं तुम्हारे काम आऊँगा
जहाँ भी जाना होगा
हाथ पकड़कर ले जाऊँगा
प्रेमिका बोली
खबरदार
मैं हूँ
तुमसे ज्यादा समझदार
इडियट
नॉनसेन्स
कल से लगाऊँगी मैं
कॉन्टेक्ट लेन्स।
प्रिय हीरोइन
प्रस्तुतकर्ता
kavisudhirchakra.blogspot.com
पर
सोमवार, मार्च 22, 2010
लेबल:
कविताएं (हास्य)
0
टिप्पणियाँ
मैं और मेरी बीवी
देख रहे थे टी वी
टी वी देखने का कारण था यूँ
हमारा मनपसन्द कार्यक्रम
फिल्मों हस्तियों का आ रहा था इंटरव्यू
पत्नी के साथ हम भी ले रहे थे आनंद
संचालन कर रहे थे देवानंद
मंच पर
बलखाती हुई एक हसीना आई
आते ही मुस्कुराई
कोशिश करने पर भी
जब मैं उसे पहचान नहीं पाया
तो मैंने दिमाग पर जोर लगाया
पत्नी बोली
दिमाग पर इतना जोर डालने की
क्या है जरूरत
यह है आपकी प्रिय हीरोइन मल्लिका शेरावत
और
आपकी आँखें इसे
इसलिए नहीं पहिचान पाई हैं
क्योंकि
आज यह पूरे कपड़े पहनकर आई है।
देख रहे थे टी वी
टी वी देखने का कारण था यूँ
हमारा मनपसन्द कार्यक्रम
फिल्मों हस्तियों का आ रहा था इंटरव्यू
पत्नी के साथ हम भी ले रहे थे आनंद
संचालन कर रहे थे देवानंद
मंच पर
बलखाती हुई एक हसीना आई
आते ही मुस्कुराई
कोशिश करने पर भी
जब मैं उसे पहचान नहीं पाया
तो मैंने दिमाग पर जोर लगाया
पत्नी बोली
दिमाग पर इतना जोर डालने की
क्या है जरूरत
यह है आपकी प्रिय हीरोइन मल्लिका शेरावत
और
आपकी आँखें इसे
इसलिए नहीं पहिचान पाई हैं
क्योंकि
आज यह पूरे कपड़े पहनकर आई है।
कॉल गर्ल
प्रस्तुतकर्ता
kavisudhirchakra.blogspot.com
पर
सोमवार, मार्च 22, 2010
लेबल:
कविताएं (हास्य)
0
टिप्पणियाँ
कलयुगी बेटे ने
आधुनिक पिता से कहा
डेडी
इधर आओ
कॉल गर्ल
किसे कहते हैं
बताओ
सुनते ही
पिता सकुचाया
बेटे के निकट आया
और बोला
बेटा धर्मेन्दर
तुमने सुना होगा
शहरों में होते हैं
टेलीफोन के कॉल सेंटर
वहाँ काम करतीं हैं जो गर्ल
उन्हें कहते हैं कॉल गर्ल
लेकिन बेटे
कोई भी प्रश्न
यूँ ही
खुले आम नहीं पूछते
अच्छा यह बताओ
तुम्हें
यह प्रश्न कहाँ से सूझा
बेटा बोला
हमें मत सिखाओ
पहले आप बताओ
यह उत्तर
आपको कहाँ से सूझा।
आधुनिक पिता से कहा
डेडी
इधर आओ
कॉल गर्ल
किसे कहते हैं
बताओ
सुनते ही
पिता सकुचाया
बेटे के निकट आया
और बोला
बेटा धर्मेन्दर
तुमने सुना होगा
शहरों में होते हैं
टेलीफोन के कॉल सेंटर
वहाँ काम करतीं हैं जो गर्ल
उन्हें कहते हैं कॉल गर्ल
लेकिन बेटे
कोई भी प्रश्न
यूँ ही
खुले आम नहीं पूछते
अच्छा यह बताओ
तुम्हें
यह प्रश्न कहाँ से सूझा
बेटा बोला
हमें मत सिखाओ
पहले आप बताओ
यह उत्तर
आपको कहाँ से सूझा।
वाशिंग मशीन
प्रस्तुतकर्ता
kavisudhirchakra.blogspot.com
पर
सोमवार, मार्च 22, 2010
लेबल:
कविताएं (हास्य)
0
टिप्पणियाँ
नाराज पत्नी
मुझे देखकर
मुँह मोड़ने लगी
वाशिंग मशीन सही थी
फिर भी
हाथ से कपड़े निचोड़ने लगी
मैं समझ गया
आज मेरी खैर नहीं।
मुझे देखकर
मुँह मोड़ने लगी
वाशिंग मशीन सही थी
फिर भी
हाथ से कपड़े निचोड़ने लगी
मैं समझ गया
आज मेरी खैर नहीं।
भाई
प्रस्तुतकर्ता
kavisudhirchakra.blogspot.com
पर
सोमवार, मार्च 22, 2010
लेबल:
कविताएं (हास्य)
0
टिप्पणियाँ
पान वाले ने
नेताजी को आवाज लगाई
सुनो भाई
कहाँ से आ रहे हो
बिना मिले ही जा रहे हो
नेताजी पान वाले के पास आए
गुस्से में तिलमिलाए और बोले
तुमने मुझे
भाई क्यों कहा
पान वाला बोला
क्यों नाराज होते हैं
अरे
हम पान में चूना लगाते हैं
आप पब्लिक को चूना लगाते हैं
इस नाते
हम आपके भाई कहलाते हैं।
नेताजी को आवाज लगाई
सुनो भाई
कहाँ से आ रहे हो
बिना मिले ही जा रहे हो
नेताजी पान वाले के पास आए
गुस्से में तिलमिलाए और बोले
तुमने मुझे
भाई क्यों कहा
पान वाला बोला
क्यों नाराज होते हैं
अरे
हम पान में चूना लगाते हैं
आप पब्लिक को चूना लगाते हैं
इस नाते
हम आपके भाई कहलाते हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
