ब्लॉग पर आपका हार्दिक स्वागत है। मेरे समर्थक (Follower) बनकर मुझसे जुड़ें। मेरी पुस्तकें ऑनलाइन खरीदें अथवा संपर्क करें। WhatsApp: 9451169407 | 8953165089 | इस ब्लॉग की समस्त रचनाओं के © सर्वाधिकार सुधीर गुप्ता ‘चक्र’ के पास सुरक्षित हैं।

मंगलवार, 13 मार्च 2012

"साहित्य सेवा सम्मान"

0 टिप्पणियाँ
अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा द्वारा वर्ष 2011 को नयी दिल्ली में आयोजित 41 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में "साहित्य सेवा सम्मान" प्रदान किया गया।

मंगलवार, 6 मार्च 2012

व्यवहार

0 टिप्पणियाँ
होली पर हमें
उनका व्यवहार
बहुत भाता है
क्योंकि
हमारा खर्चा बच जाता है
और
रंग डालने के पहले ही
उनका चेहरा
गुस्से से लाल हो जाता है।

सोमवार, 5 मार्च 2012

समाज

0 टिप्पणियाँ

जब भी

होली का दिन आता है

वह भिखारी

बडा‌ खुश हो जाता है

क्योंकि

उसी दिन तो वह

फटे-पुराने कपडे‌ पहनकर

समाज में

गले मिल पाता है।

हिन्दी चल वैजन्ती विजेता

0 टिप्पणियाँ
बी एच ई एल के महाप्रबंधक प्रभारी श्री ए के दबे से वर्ष 2011 के लिए हिन्दी चल वैजन्ती प्राप्त करते हुए मध्य में नीली शर्ट पहने हुए हिन्दी समन्वयकर्ता एवं कवि सुधीर गुप्ता "चक्र"।

रविवार, 4 मार्च 2012

स्लोगन विजेता

0 टिप्पणियाँ
भेल झाँसी के महाप्रबंधक द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी के रूप में सम्मानित दायें से प्रथम।


काव्यपाठ एवं मंच संचालन

0 टिप्पणियाँ

बुलंदशहर में सम्मानित

0 टिप्पणियाँ
बुलंदशहर में आयोजित कवि-सम्मेलन में श्री रामचंद्र वैश्य द्वारा सम्मानित किया गया।